नाबालिग से दो साल तक 14 लोगों ने किया रेप, मामले में 17 गिरफ्तार

दिल्‍ली। आंध्र प्रदेश में बलात्‍कार और यौन शोषण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 15 साल की लड़की के साथ 14 लोगों ने दो साल तक लगातार बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि जब लड़की आठवां कक्षा में थी, उसी समय से उसके साथ ऐसा बर्ताव शुरू हो गया था.

जिला एसपी रत्‍ना सिंह ने मीडिया को बताया कि जब लड़की आठवीं कक्षा में थी, तब से ही उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया था। उन्‍होंने कहा, ”दसवीं कक्षा की लड़की अप्रैल तक स्कूल आती थी। लड़की अब आठ महीने की गर्भवती है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक नाबालिग समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जिला एसपी ने इस पूरे मामले पर सवाल किए और कहा कि नाबालिग की गर्भावस्था का पता लगाने में सिस्टम क्यों असफल रहा। उन्‍होंने कहा कि आरोपी द्वारा लड़की को धमकाया गया, ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता एससी समुदाय से है, जो अकेली मां के साथ रहती थी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version