बिलासपुर

Heavy Rain Storm: नदियों में उफान, बैराज से छोड़ा गया पानी, अरपा नदी के जल स्तर में वृद्धि

बिपत सारथी@गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। (Heavy Rain Storm) अमरकंटक और उसकी सीमा से लगे पेंड्रा गौरेला और मरवाही इलाके में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से यहां के नदी नाले उफान पर हैं। जिले से निकलने वाली सोन नदी,अरपा नदी के साथ ही बम्हनी, तिपान और मलनिया नदियों के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है और बारिश लगातार होने से इन नदियों में उफान देखा जा रहा है।  (Heavy Rain Storm) अचानक बढ़े जलस्तर के कारण अरपा भैंसाझार बैराज से आज सुबह 700 क्यूमेक जल छोड़ा गया है। जिससे बिलासपुर शहर में अरपा नदी के जल स्तर में वृद्धि होगी।

Suicide: महिला ने की खुदकुशी, पंखे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

(Heavy Rain Storm) मुख्य कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग कोटा द्वारा नदी के आस-पास गतिविधियां करने वाले लोगो को सर्तकता बरतने का अनुरोध किया गया है। उन्होनें बताया कि बैराज का पूर्ण जल भराव क्षमता स्तर 302 मीटर। 22.168 क्यूमेक है।

वर्तमान में बैराज का जल स्तर 86.2 प्रतिशत है। इस तरह नदी में बैराज से छोड़े जा रहे जल प्रवाह का दर वर्तमान में 696.3 क्यूमेक है। यह प्रवाह के अनुसार कम ज्यादा हो सकता है। इसलिए नदी के आस-पास के ग्रामीणों से सतर्कता बरतने कहा गया है…..

Related Articles

Back to top button