
अनिल गुप्ता@दुर्ग. रस्तोगी कॉलेज में 40 से अधिक बच्चों के फ़ूड पॉइजनिंग के मामले के बाद, आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। और संचालक को तत्काल ग्रिफ्तार किये जाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच भी तीखी झड़प देखने को मिली।
रस्तोगी कॉलेज के संचालक को गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कॉलेज के समक्ष एकत्रित होकर प्रदर्शन करते रहे। लेकिन जब कोई कार्यवाही नहीं होती दिखाई दी। तब ये कार्यकर्ता उग्र हो उठे। और कॉलेज के भीतर दाखिल होने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
40 से अधिक बच्चे फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार
आपको बता दें कि कल शाम रस्तोगी कालेज के काली करतूत का उजागर तब हुआ था। जब 40 से अधिक बच्चों के फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हो जाने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद दुर्ग कलेक्टर ने तुरंत रस्तोगी कॉलेज के संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश जारी कर दिये थे। लेकिन अब तक इस मामले में दोषी संचालक के विरुद्ध कार्यवाही नही हो पाई हैं। जिसके कारण ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ये कार्यकर्ता उग्र हो गये। और कॉलेज में पहुँचकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।