Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
गरियाबंद

Gariyaband: गौठानों में हरेली, ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया हरियाली का पर्व, लिया ये संकल्प

परमेश्वर राजपूर@गरियाबंद। (Gariyaband) छत्तीसगढ़ में हरियाली पर्व को प्रथम त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर किसान अपने कृषि माना जाता है।  आज के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाज बंद कर हरियाली एवं सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी ग्रामवासी बड़े हर्षोल्लास के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं।

प्रदेश सरकार के द्वारा भी हरियाली त्योहार को गोठानों में मनाने की अपील की गई थी। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पिपराही के ग्राम भरूवामुड़ा के गौठान में हरियाली पर्व का आयोजन किय गया। जहां पर गौ माताओं को नमक खिलाया गया एवं चरवाहे के द्वारा लोगों को कंदमूल भेंट किया गया। (Gariyaband) लोगों की मान्यता है कि इस कंदमूल को खाने से साल भर लो निरोगी रहते हैं। किसी प्रकार के रोग होने की आशंका कम होती है।

Maharashtra: तीरंदाज प्रवीण जाधव का परिवार गांव छोड़ने को मजबूर…तो प्रशासन ने दिलाया भरोसा

(Gariyaband) स अवसर पर ग्राम भरुवामुड़ा के शीतला माता मंदिर में ग्रामीणों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही पेड़ों के रक्षा करने का संकल्प लिया गया। वातावरण को शुद्ध रखने हेतु लगातार पेड़ लगाने हेतु लोगों को प्रेरित करने का कार्य जारी रखने की बात कही गयी।

Related Articles

Back to top button