गरियाबंद

Gariyaband: नहीं खुले दुकान, यहां दिखा बंद का असर, किसान आंदोलन को मिला व्यापारियों का समर्थन, तो कांग्रेस ने कही ये बात

रवि तिवारी@देवभोग। (Gariyaband) किसानों का पूरे भारत में बंद जारी है। अब किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन दिया है। स्थिति यह है कि देवभोग में एक भी दुकान नहीं खुला है। व्यापारी वर्ग ने खुलकर किसान आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।  

(Gariyaband) किसान आंदोलन को समर्थन देकर सड़क पर उतरे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद्र बेसरा ने जमकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला।

 (Gariyaband) बेसरा ने कहा की केंद्र की बीजेपी सरकार सिर्फ किसान हितेषी होने का ढोंग करती है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि आज किसानों के आंदोलन को लगभग पखवाड़े भर का समय होने जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी सरकार के कान में जु तक नहीं रेंग रही है। इससे पता चलता है कि मोदी सरकार कितना किसानों के हित में काम कर रही है।

Beating: मनमानी और दबंगई से परेशान थे ग्रामीण, अब ग्रामीणों ने जमकर कर दी धुनाई, Video

वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनसिंह मरकाम ने कहा कि शायद मोदी सरकार भूल गयी है कि किसान अपने हक को पाने के लिए किसी भी हद तक जाकर लड़ाई लड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की भूपेश सरकार ने हमेशा किसानों के हित मे काम किया है। इसी के बदौलत आज भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए सड़क पर आकर लड़ाई लड़ रहा है।

Koreya: लाश के ऊपर लाश, झकझोर कर रख देखी ये तस्वीर, आखिर कहां गई वन विभाग की संवेदना?

वही ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री अरुण सोनवानी ने कहा कि किसानो के आंदोलन को व्यापारी वर्ग का भी भरपूर सहयोग मिला,इसी के बदौलत आज देवभोग में पूरी दुकानें बंद है। सोनवानी ने कहा कि जब तक सरकार किसानों के लिए लाए काले कानून को नही बदलेगी,तब तक कांग्रेस पार्टी की यह लड़ाई जारी रहेगी।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सह सचिव उमेश डोंगरे ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। ऐसे में कृषि प्रधान देश में किसानों का सड़क में आकर आंदोलन करना ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

इधर युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान ने कहा कि आज देश के किसान सड़क पर आकर अपना आवाज़ बुलंद कर रहे है।

इसी से समझा जा सकता है कि मोदी जी किसान के विकास को लेकर कितना गम्भीर है।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश्वर बघेल,नवीन सेन,जयसन नागेश,निराकार डोंगरे,तरुण नागेश,गजो बाई, राजेश तिवारी,घनानंद अवस्थी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button