गरियाबंद

Gariyaband: अमलिदपर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, व्यापारी के गोदाम से निकालकर मंडी पहुंचा धान, 128 बोरी जब्त

रवि तिवारी@देवभोग। (Gariyaband) अमलिपदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर समेत 128 बोरी धान को संदेह के आधार पर जब्त किया है।

अमलिपदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे वाहन क्रमांक सीजी 04 एलवी 2106 में 128 पैकेट धान लेकर संबंधित चालक मंडी पहुँचा था। इस दौरान अमलिपदर पुलिस को सूचना मिली थी कि धान अमलिपदर के एक व्यापारी के गोदाम से सुबह लोड हुआ है।

Fire: आग में 1 घंटे तक जलता रहा रहा युवक, गोदाम में लगी भीषण आग के बीच घिरा था युवक, आखिर में तोड़ा दम

(Gariyaband) सूचना पर तत्काल अमलिपदर पुलिस और संबंधित हल्का पटवारी मौके पर पहुँचे। इसके बाद संबंधित वाहन चालक से पूछताछ की गई। (Gariyaband) पूछताछ में वाहन चालक और एक हेमाल ने बताया कि धान अमलिपदर के एक व्यापारी के गोदाम से सुबह 5 बजे भरकर मूढ़गेलमाल मंडी में गुनधर मांझी पिता अर्जुन मांझी के दाबरीगुड़ा के पट्टे पर लाया गया है।

संबंधित किसान द्वारा उसके पास टोकन नही होने की बात भी कही गयी। इतना ही नहीं सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा किसी तरह का वैध दस्तावेज भी पेश नही किया जा सका। ऐसे में ओड़िसा का धान होने के संदेह के आधार पर पुलिस ने ट्रेक्टर के साथ ही धान को जब्त कर लिया।

वही आज की कार्रवाई में प्रमुख रूप से अमलिपदर थाना के सहायक उपनिरीक्षक संतराम साहू,आरक्षक रिज़वान कुरैशी, हेमंत आवडे,दिनेश यादव की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button