Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
गरियाबंद

Gariyaband: एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने उठाया खौफनाक कदम, गांव में पसरा मातम …पढ़िए

गरियाबंद। (Gariyaband) एक ही परिवार के 3 लोगों ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज रायपुर के मेकाहारा में चल रहा है। (Gariyaband)घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरापाल का है।

जानकारी के मुताबिक बहेरापाल निवासी दुर्गेश साहू, उसकी पत्नी पुनिया और बेटे पुष्पेन्द्र ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।(Gariyaband) जबकि पुष्पेन्द्र की पत्नी होली मनाने के लिए मायके गई हुई थी। जब सुबह काफी देर हो जाने के बाद दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों ने उठाने की कोशिश की। जिसमें से एक पड़ोसी ने छतसे झाककर देखा तो मृतक का बेटा बेहोशी हालत में दिखा। जिसके बाद आसपास के लोगों की जानकारी दी गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं सभी लोगों को 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने दुर्गेश को ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेन्द्र की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान पुनिया बाई की भी मौत हो गई। पुष्पेन्द्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button