बलौदाबाजार

Fraud: सरकारी नौकरी का झांसा दिलाकर 20 करोड़ की ठगी, पूर्व महिला अधिकारी गिरफ्तार, 200 बेरोजगारों को लिया था अपने झांसे में…6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बलौदाबाजार। (Fraud) सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने वाली पूर्व महिला अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

(Fraud) पूर्व महिला अधिकारी ने पुलिस विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने का पहले झांसी दी। (Fraud) फिर बलौदाबाजार जिले समेत प्रदेश के  अन्य जिलों के 200 बेरोजगारों को अपने झांसे में लिया। फिर उनसे 20 करोड़ रुपये की ठगी की है। पीड़ित बेरोजगारों ने इसकी शिकायत थाने में की। 5 महीने की तलाश के बाद आखिरकार आरोपी पूर्व अधिकारी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मुखबिर से पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला अपने बलौदाबाजार स्थित निवास पर पहुंची है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

बता दे किं आरोपी महिला का नाम मेवा चोपड़ा है। जो कि महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ थी।

इस दौरान महिला ने सरकारी विभागों में नौकरी का झांसा देकर प्रदेश के कई बेरोजारों से ठगी। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला समेत कुल 6 लोंगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। वहीं आरोपी महिला को ज्यूडिशियल रिमांड पर रायपुर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button