छत्तीसगढ़बिलासपुर

पहले रेप किया, फिर एडवोकेट ऑफिस में घुसकर अगवा करने की कोशिश, बाल घसीटते हुए ले गया बाहर…सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

बिलासपुर। एडवोकेट के ऑफिस में घुसकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मारपीट करते हुए उसका बाल पकड़कर खींचते बाहर ले गया। वह महिला को कार में बैठाकर अगवा करने का प्रयास कर रहा था। तभी उसकी हरकतों को देखकर आसपास के युवकों की भीड़ दौड़ते हुए पहुंची और उसे दबोच लिया। इस घटना की जानकारी युवकों ने सरकंडा पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस वहां समय पर नहीं पहुंची। युवकों की भीड़ विकास साहू को घेर कर रखी थी। तभी वह मौका पाकर दौड़ते हुए कार स्टार्ट कर भाग निकला।इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक महिला का बाल पकड़कर खींचते हुए नजर आ रहा है। महिला ने अपने प्रेमी युवक पर रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला का पति साल 2018 के पहले गरियाबंद जिले में शासकीय नौकरी करते थे। 2018 में उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद गरियाबंद के ठेकेदार विकास साहू से महिला का परिचय हुआ था। इस दौरान ठेकेदार ने महिला को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने में मदद की और उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिर दोनों दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे।

दूसरी लड़की से शादी रचा ली

दो साल तक ठेकेदार युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद महिला ने शादी करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन, युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया। लिहाजा, महिला ने दूसरी लड़की से शादी रचा ली और अपना ट्रांसफर बिलासपुर में करा ली। इसके बाद से वह बिलासपुर में रहने लगी। फिर भी प्रेमी विकास साहू ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और मोबाइल पर बातचीत करता रहा और महिला को मिलने के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। महिला बदनामी के डर से चुपचाप रही। पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर युवक पर केस दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। महिला अपने प्रेमी के खिलाफ मारपीट जैसे साधारण मामला दर्ज कराने के बजाए रेप का केस दर्ज कराना चाहती है। ऐसे में पुलिस इस केस की जांच कर रही है। 

Related Articles

Back to top button