देश - विदेश

नौ मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग, 12 लोगों की मौत की खबर; 50 घायल

राजधानी में नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में बुधवार को आग लग गई। इस आग में कई लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी तक अधिकारियों को मौत के आकड़ें का पता नहीं चला है। आधिकारिक वियतनाम समाचार एजेंसी (वीएनए) ने जानकारी देते हुए कहा कि 150 निवासियों वाली इमारत में आधी रात को आग लगी। वहीं, अबतक अधिकारियों ने मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

150 निवासियों वाली इमारत में आधी रात को आग लगी। एजेंसी द्वारा दिए गए जानकारी में बताया गया कि आग लगने के बाद देर रात 2 बजे (1900 जीएमटी) तक उसपे काबू पा लिया गया था।

अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से लगभग एक दर्जन लोगों के मरने की आशंका बताई जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button