छत्तीसगढ़

हार की बौखलाहट ! अंबिका सिंहदेव ने अपने ही कार्यकर्ता को जड़ा तमाचा, थाने में जमकर हुई नारेबाजी

बैकुंठपुर। पूर्व कांग्रेस विधायक अंबिका सिंहदेव ने अपने ही कार्यकर्ता को बेवजह थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित युवक का कहना है कि वो बैकुंठपुर पैलेस के पीछे वाली सड़क से अपने दोस्त के साथ गुजर रहा था। विधायक और उसके निजी सचिव भूपेंद्र सिंह ने ड्राइवर चंदन सोनी के साथ उनको पहले तो रुकवाया फिर उसे थप्पड़ जड़ दिया।

नाराज युवकों थाने में दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद नाराज युवक ने थाने में जाकर शिकायत भी दर्ज कराई। पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव ने कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। यह खबर आग की तरह फैली। बताया जाता है कि विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर युवक से मारपीट की थी। युवक ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक ने ब्राह्मण समाज को लेकर भी टिप्पणी की है। घटना के बाद देर शाम ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में बैकुंठपुर थाने पहुंचे। युवक ने घटना की लिखित शिकायत थाने में की है।

अंबिका सिंहदेव के खिलाफ थाने में नारेबाजी

अंबिका सिंहदेव के खिलाफ थाने में नारेबाजी भी हुई। पीड़ित युवक का कहना है कि अंबिका सिंहदेव ने उससे कहा कि सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट लिख रहे हो। युवक जबतक कुछ जवाब दे पाता तब तक अंबिका सिंहदेव ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित युवकों का आरोप है कि उनकी जाति की ओर इशारा करते हुए भी अंबिका सिंहदेव ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद तंज भी कसा। अंबिका सिंहदेव के खिलाफ युवकों के समर्थन में आए कुछ लोगों ने थाने पर नारेबाजी भी की।

Related Articles

Back to top button