Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बीजापुर

Bijapur के तर्रेम कोबरा 210 और माओवादियों के बीच मुठभेड़, सर्चिंग के दौरान घायल अवस्था में मिला नक्सली, मिलिशिया सदस्य के रूप में पहचान

दंतेश्वर कुमार @बीजापुर। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में सर्चिंग के दौरान 1 माओवादी घायल अवस्था में मिला। जिसके बाएं हाथ पर चोट लगा हुआ था। जिसको नाम पता पूछने पर बदरू मोडीयम  बताया तथा नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में काम करना बताया गया। साथ ही घटनास्थल से 2 भरमार बंदूक, कॉर्डेक्स वायर,बारूद,डेटोनेटर,बम फटाखा, नक्सल साहित्य ,पिट्ठू इत्यादि बरामद हुआ। घायल मिलिशिया सदस्य को एम्बुलेंस से इलाज हेतु यूनिट हॉस्पिटल बासागुड़ा लाकर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बीजापुर में बेहतर इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Bigg Boss 15 विनर तेजस्वी प्रकाश को करण कुंद्रा का प्यारा सरप्राइज, पहली selfie आई सामने

बता दें कि थाना तर्रेम अंतर्गत केम्प पेगडापल्ली से कोबरा 210 की टीम डी सी नीरज मिश्रा के नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन नक्सली गश्त सर्चिंग में कोरसगुड़ा,आउटपल्ली ,लिंगगिरी सुकंनपल्ली की ओर निकली थी। रविवार लगभग 1  बजे पुलिस बल जब बड़े सुकनपल्ली व छोटे सुकंपल्ली के जंगलों में पहुंची। तब पहले से घात लगाए सशस्त्र वर्दीधारी 5-6 नक्सलियों द्वारा  पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने , हथियार लूटने ,जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों ने तत्तकाल मोर्चा संभालते हुए नक्सली पर भारी पड़ने लगा। सुरक्षाबलों का भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग खड़े हुए। साथ ही घटनास्थल से 2 भरमार बंदूक, कॉर्डेक्स वायर,बारूद,डेटोनेटर,बम फटाखा, नक्सल साहित्य ,पिट्ठू इत्यादि सामान बरामद हुए।

Related Articles

Back to top button