Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Rajasthan में DSP और महिला कांस्टेबल नौकरी से किए गए बर्खास्त, अश्लील वीडियो से आए थे चर्चा में…

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) सरकार ने राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के निलंबित अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह अधिकारी व महिला कांस्टेबल हाल में एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर विवाद में आए थे जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

राजस्थान(Rajasthan के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने इन दोनों को सेवाओं से बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की। ‘‘बर्खास्तगी के आदेश आज उन्हें दे दिए जाएंगे।’’ सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद इन दोनों के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा नियमों के तहत यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। अधिकारी व महिला कांस्टेबल इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

Crime: मां को अपशब्द कहे जाने से नाराज था युवक, 11 वीं के छात्र की चाकूओं से गोदकर की हत्या

आरोपी अधिकारी हीरा लाल सैनी (54) का जयपुर में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। (Rajasthan इसमें वे एक स्वीमिंग पूल में यौन गतिविधियों में संलिप्त नजर आए। महिला कांस्टेबल का छह साल का बेटा भी उस समय उसी पूल में खेल रहा था। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने अधिकारी और महिला कांस्टेबल को विभागीय जांच के बाद नैतिक दुराचरण के मामले में 8 सितंबर को निलंबित कर दिया।

Related Articles

Back to top button