धमतरी

Dhamtari: आप मन के सुरक्षा, आपके हाथ, धमतरी पुलिस आपके साथ…..

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा ‘अभिव्यक्ति’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महिलाओं और बच्चियों को उनसे जुड़ी सुरक्षा की जानकारी पुलिस द्वारा दी जा रही है।

(Dhamtari) इसी क्रम में अभिव्यक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे के नेतृत्व में महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने शहरी कॉलोनी एवं जालमपुर वार्ड चौक पहुंचे।

(Dhamtari) महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वार्डवासियों को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, साइबर सुरक्षा, पास्को एक्ट, आत्मरक्षार्थ एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के बारे में बताकर विस्तृत जानकारी दी। धमतरी पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहयोग हेतु तत्पर है, परिस्थितियां कैसी भी हो, पुलिस से सहयोग लेने हेतु भी समझाइश दी गई।

Related Articles

Back to top button