धमतरी

Dhamtari: ठेकेदार की मनमानी, अब लापरवाही पर उठे रहे सवाल! जानिए क्या है पूरा माजरा

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) जिले की कृषि उपज मंडी में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। 5 करोड़ 30 लाख का ये काम मंडी बोर्ड ने स्वीकृत किया है और बीते 21 अक्टूबर को ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी कर दिया गया था। तब से धीरे-धीरे काम चल रहा है।

(Dhamtari)ये ठेका रायपुर की मेसर्स पीएसए का कंस्ट्रक्शन को मिला है। जिसके तहत,एनएच से लेकर मंडी परिसर के अंदर सभी कच्चे जगहों पर सीसी रोड बनाई जानी है। (Dhamtari)काम की समय सीमा कुल 9 माह रखी गई है।  

ये सारी जानकारी हमें अपने सूत्रों से मिली है कायदे से काम का सारा विवरण कार्यस्थल पर एक बोर्ड लगा कर सार्वजनिक किया जाना चाहिए। लेकिन ठेका कंपनी की मनमानी देखिए उसने ऐसा करना जरुरी नही समझा।

CM भूपेश बघेल ने सोनाखान में शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों से की मुलाकात

इतना ही नही बिना भूमि पूजन के ही काम शुरू कर दिया गया है। जहाँ काम हो रहा है वहाँ मंडी बोर्ड का कोई सुपर वाइजर या इंजीनियर नही मिला, न ही ठेका कंपनी का कोई जिम्मेदार आदमी।

मजदूरों को खुला छोड़ दिया गया है। इस बीच अगर मटेरियल की गुणवत्ता में कोई ऊंच नीच होती है।

Gariyaband: पहले बिजली सुधारकर जनता की परेशानी दूर करें….अघोषित विद्युत कटौती से गुस्साएं प्रतिनिधी, सौंपा ज्ञापन, क्या कहा पढ़िए

कोई बताने,टोकने वाला नही है। मंडी प्रशासन को भी एक सीमित जानकारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि इतने बड़े और अहम काम को क्यो इतनी लापरवाही के साथ निपटाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button