ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

तिल्दा के टंडवा में 8.32 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, राजस्व मंत्री ने किया दो सड़कों का भूमिपूजन

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन, बोले- सड़क बनने से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा

रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के ग्राम टंडवा में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने 8.32 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 4.44 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से दैहानपारा से झोपड़ा पारा बैकुंठ सड़क और 3.87 करोड़ रुपए की लागत से टंडवा से बैकुंठ सड़क के निर्माण का भूमिपूजन किया। दोनों सड़कों की लंबाई क्रमशः 2.675 और 2.65 किलोमीटर है।

इसके अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 5 लाख रुपए की लागत से बने साइकिल स्टैंड और 10 लाख रुपए के प्रार्थना शेड का लोकार्पण किया गया।

मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग अब पूरी हो गई है। वर्ष 2018 में भी इन मार्गों को स्वीकृति मिली थी, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ सका था। अब दो प्रमुख सड़कों की स्वीकृति से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण से विद्यार्थियों, कामगारों, दुकानदारों और आम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और समय की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि पिछले ढाई साल में पंचायत क्षेत्र में करीब 77 लाख रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें महतारी सदन, पीडीएस भवन, शेड, उद्यान, शौचालय, साइकिल स्टैंड और स्मार्ट क्लास जैसे काम शामिल हैं।

युवाओं को दिया जनसेवा और कर्म का संदेश

मंत्री वर्मा ने विद्यार्थियों और युवाओं से कहा कि राजनीति का उद्देश्य सत्ता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनसेवा और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसकी तारीफ या आलोचना से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, ग्रामीण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button