ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़
गंज मंडी के शराब तस्कर गिरफ्तार, 3.40 लाख नकद, देसी शराब जब्त

रायपुर। गंज मंडी इलाके में अवैध रूप से शराब बेचने वाले तस्करों पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की है। आरोपियों से 3.40 लाख कैश और 42.840 बल्क लीटर देशी शराब, 2 मोबाइल और एक्टिवा गाड़ी जब्त की है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश साहू (29) और गोपाल दास मानिकपुरी (37) बताया जा रहा है। आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।
गंज मंडी इलाके में शराब तस्करों द्वारा अवैध रूप से देशी शराब बेची जा रही है। यह सूचना गंज पुलिस को एक महीने पहले मिली थी। पुलिस ने मामले में जांच की और बुधवार दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में आधा दर्जन से ज्यादा तस्करों का नाम पुलिस को बताया है। सिंडिकेट के मास्टर माइंड और अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।





