ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

NSUI नेताओं पर युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, 5 गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले में उधारी के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि NSUI से जुड़े नेताओं ने युवक को रास्ते से उठाकर होटल में बंद किया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में उसे बाहर फेंक दिया गया, बाद में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान ऋषि निर्मलकर (19) के रूप में हुई है। बताया गया कि मुख्य आरोपी NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर ने ऋषि को कुछ पैसे उधार दिए थे, जिसे वापस मांगने पर ऋषि टाल रहा था और फोन भी नहीं उठा रहा था। 20 जनवरी को ऋषि अपने दोस्त के साथ बाइक पर घूम रहा था, तभी स्टेशन रोड पर कार सवार आरोपियों ने उसे जबरन उठाकर दुर्ग के 36 इन होटल ले गए।

होटल के कमरे में ऋषि के साथ मारपीट की गई। दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और 25 जनवरी को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में NSUI जिला संयोजक प्रशांत राव सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button