क्राईम

Crime: प्रेमिका की भाई की हत्या, होली की रात शराब के नशे में पहुंचा बॉयफ्रेंड के पास, साथियों के साथ मिलकर ब्लेड से सीने पर वार, 8 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। होली की रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। डेविड राठिया (27) बहन के बॉयफ्रेंड के पास शराब के नशे में उसके गांव चला गया। जहां बातचीत के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पहले युवक के सीने में कई बार ब्लेड गोद दिया। इसके साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद सभी फरार हो गए थे। इधर, आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

Accident: बस पलटने से 8 लोगों की मौत, कई घायल, बस में सवार थे 60 यात्री, तेज रफ्तार बना दुर्घटना का कारण

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। इसके बाद डेविड के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। अब मामले के अगले दिन शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी केवल राठिया, उसके भाई कमलेश्वर और उसके 5 साथियों को गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button