Crime: महिला शिक्षिका ने लगाया प्राचार्य पर गंभीर आरोप, करता था अश्लील हरकतें, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में….

रायपुर। (Crime) महिला टीचर ने स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। महिला शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
Raipur: ना भव्य आयोजन, ना लंगर…..कलेक्टर ने जारी की नई गाइडलाइन, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
(Crime)मामला आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। जहां प्राचार्य बलकरण लाल वर्मा पर शिक्षिका ने छेड़छाड़ सहित गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया कि प्राचार्य शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील टिप्पणियां करता था। लेकिन महिलाओं ने प्राचार्य के इस करतूत की शिकायत कहीं भी नहीं की थी। (Crime)जिसका फायदा उठाकर प्राचार्य ने शिक्षिका को अपने चैंबर में बुलाया। फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। और जबरदस्ती का प्रयास भी किया।
शिक्षिका जैसे-तैसे प्राचार्य के चंगुल से निकलकर मौके से भागने में कामयाब रही। महिला शिक्षिका ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी पति को दी। साथ ही अपने स्कूल की शिक्षिकाओं से भी इस मामले की शिकायत की।
जिसके बाद स्कूल की सभी शिक्षिकाएं मिलकर जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंची, और प्राचार्य की करतूत की जानकारी दी. लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की. तब महिला शिक्षिकाएं 25 नवंबर को आरंग थाने पहुंची। प्राचार्य की शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी प्राचार्य को हिरासत में लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्राचार्य को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कर्रवाई कर रही है।