क्राईम
Crime: पैरोल पर छूटा हत्या का आरोपी फरार, आजीवन कारावास की काट रहा था सजा, पुलिस तलाश में जुटी

रायपुर। (Crime) राजधानी में पैरोल पर छूटा हत्या का आरोपी फरार हो गया है। आरोपी सोहेल अली अंबिकापुर जेल में बंद था। 2020 को पैरोल पर छूटा था। जिसे जनवरी 2021 में जेल जाना था। लेकिन वो जेल नहीं गया। और फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।
सोहेल 2012 में वंदना ऑटो के पास हत्या का आरोपी है। हत्या का मामला सरस्वती नगर थाने में दर्ज हुआ था। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
(Crime) कोर्ट ने आरोपी सोहेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसी दौरान रायपुर जेल में बलवे के बाद सोहेल समेत 4 लोगों को अंबिकापुर शिफ्ट कर दिया गया था।