StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड संग रिश्ता किया कन्फर्म: समरीन कौर के साथ 2 फोटो शेयर कर लिखा- ‘My Person’

चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और पंजाब के रहने वाले अर्शदीप सिंह ने पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में ‘My Person’ लिखा। इसके साथ ही पिछले करीब तीन महीने से दोनों के अफेयर को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया।

अर्शदीप की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर दोनों को बधाई दी। दोनों के रिश्ते की चर्चा अप्रैल 2026 में शुरू हुई थी। हालांकि, तब अर्शदीप या समरीन ने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।

स्नैपचैट की फोटो से शुरू हुई थी चर्चा

अप्रैल की शुरुआत में अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आए थे, लेकिन चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। फैंस ने हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को नोटिस किया। बाद में इसकी तुलना समरीन कौर की तस्वीरों से की गई। टैटू मैच होने के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेज हो गईं।

IPL मैचों में अर्शदीप को चीयर करती दिखीं समरीन

IPL 2026 के दौरान समरीन कौर कई बार पंजाब किंग्स के मैचों में नजर आईं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ और मुंबई के स्टेडियम में VIP स्टैंड से अर्शदीप को चीयर करते देखा गया। इसके बाद दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया।

धर्मशाला में हाथों में हाथ डालकर घूमे

मई में अर्शदीप और समरीन का धर्मशाला में घूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दोनों स्थानीय बाजार और सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर चलते नजर आए। इसके बाद जून में दोनों एक गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकने पहुंचे। कुछ दिनों बाद दोनों के अनफॉलो करने की खबरों से ब्रेकअप की अफवाह उड़ी, लेकिन अब अर्शदीप की इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन चर्चाओं को खत्म कर दिया है।

Related Articles

Back to top button