छत्तीसगढ़

दल्ली राजहरा नगर पालिका मे हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन, पढ़िए पूरी खबर

मीनू साहू@बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मे दल्ली राजहरा नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ महासत्याग्रह आंदोलन शहीद वीर नरायण सिंह चौक में छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र का आरती कर प्रारंभ किया।

मौके पर उपस्थित नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने बताया कि दल्ली राजहरा को प्रदेश ही नहीं देश मे लौह खनिज संपदा से परिपूर्ण होने की वजह से जाना जाता है परन्तु यहां भ्रष्टाचार का नया आयाम लिखा जा रहा है। नगर पालिका भ्रष्टाचार में इस कदर डूबा है कि लोगों की मूल भूत सुविधा नजर नहीं आ रहा है। इनका सबसे बड़ा उदाहरण वार्ड नंबर 10 में देखने को मिलेगा। पालिका में बैठे जिम्मेदार लोग अपनी ही जेब भरकर विकास करने में लगे हैं। नगर पालिका को जब टैक्स लेना होता है तो रहवासियों में उसे कुछ भी अवैध नजर नहीं आता। पर जब मूलभूत सुविधा देने की बात आती है तब कहा जाता है कि यह घर अवैध बना है।

आधा अधूरा कर सरकारी पैसे को दबाया जा रहा

इधर किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं हो सकता। धोखे से कोई काम हो भी गया तो आधा अधूरा कर सरकारी पैसे को दबा लिया जाता है। जिला प्रशासन भी इस तरह के कृत्य करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है।

Related Articles

Back to top button