गरियाबंद
Corona: जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष का निधन, कोरोना से थी संक्रमित, कुछ दिन पहले असम चुनाव प्रचार से लौटी थी वापस

गरियाबंद। (Corona) छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। अब जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष का ममता राठौर का निधन हो गया। उनकी रिपोर्ट कुछ दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन असम चुनाव प्रचार से कुछ दिन पहले वापस गरियाबंद लौटी थी। इनके निधन पर कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं ने दुख जताया है। बता दें कि ममता राठौर गरियाबंद नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी है।