देश - विदेश

Corona ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में सामने आए डरावने आंकड़े, 904 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona )संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 56 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 19.64 लाख के पार हो गई है।

904 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 40,699 पर पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 56

हजार से अधिक लोगों के संक्रमित होने से संक्रमितों की संख्या 19,64,537 हो गई।

राहत की बात यह रही कि इस दौरान 46,121 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 13,28,337 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर 67.62 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

मृत्यु दर 2.07 प्रतिशत है।

Gujrat: दर्दनाक हादसे से दहला गुजरात, कोरोना मरीजों के अस्पताल में लगी आग, 87 मरीजों की मौत, मची चीख पुकार

नौ राज्यों में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने के बावजूद देश में सक्रिय मामले 9,257 बढ़े हैं।

जिससे इनकी संख्या 5,95,501 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 3810, आंध्र प्रदेश में 1322 और बिहार में 908 सक्रिय मामले बढ़े हैं।

वहीं तमिलनाडु में 968, राजस्थान में 437 और उत्तराखंड में 143 सक्रिय मामले कम हुए हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 3,810 बढ़ने से सक्रिय मामले 1,46,268 हो गए।

334 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 16,476 हो गया।

इस दौरान 6165 लोग संक्रमणमुक्त हुए।

जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,05,521 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 1322 बढ़ने से सक्रिय मामले 80,426 हो गये हैं।

राज्य में अब तक 1681 लोगों की मौत हुई है तथा कुल 104354 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

Related Articles

Back to top button