छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ठेका कर्मचारी ने प्लांट के अंदर लगाई फांसी, रात को ड्यूटी पर आया, मगर सुबह नहीं निकला बाहर, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा। जिले के नरियरा में स्थित KSK पावर प्लांट में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रोज की तरह वह शनिवार रात को भी ड्यूटी पर आया था। रात्री ड्यूटी के बाद कर्मचारी सुबह वापस घर जाने लगे तब धनेश्वर बाहर नहीं आया था। जिसके बाद साथी कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। तब उसका शव मिला है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से चोरिया गांव का रहने वाला धनेश्वर साहू(35) ठेका कंपनी के अंदर ऑपरेटर का काम करता था। वो अपने बच्चों और पत्नी के साथ किराए के मकान में अकलतरा के जवाहर पारा में रह रहा था। जिसके बाद उसका शव प्लांट के अंदर मिला है। कहा जा रहा है कि धनेश्वर ने सुबह 5 बजे के आस-पास फांसी लगाई है, क्योंकि इसके पहले 4 बजे उसे काम करते देखा गया था।

Related Articles

Back to top button