रायपुर

CM के पत्र का विरोध कर रहे भाजपा पर कांग्रेस का तंज, कहा- पैसा भारत सरकार से मांगा गया है ना की भाजपा के कालाधन कोष से

रायपुर। (CM) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र का विरोध करे रहे भाजपा पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दी है।  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के पत्र विरोध कर रहे भाजपा पर कांग्रेस ने तंज कसा पैसा भारत सरकार से मांगा गया है। ना कि भाजपा के कालाधन कोष से ।यह कोई पहला अवसर नहीं है जब भाजपा ने (CM) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा केंद्रीय सरकार को लिखे गए पत्रों का विरोध किया हो। इसके पहले भी भाजपा इस प्रकार के छत्तीसगढ़ विरोधी कृत्य कर चुकी है।चाहे वह किसानों के धान खरीदी के नियम को शिथिल करने का मामला हो,प्रवासी मजदूरों के घर वापसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की लिखी गई पत्र हो, राज्य के बन्द पड़े आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए 30हजार करोड़ की राहत पैकेज देने की मांग हो, छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने लिखा गया पत्र हो,छत्तीसगढ़ के बकाया जीएसटी एवं जीएसटी की क्षतिपूर्ति राशि देने लिखा गया पत्र हो,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बकाया 736 करोड़ राशि  राशि देने की मांग पत्र हो।हमेशा की तरह भाजपा का रवैया छत्तीसगढ़ विरोधी ही रहा है।

9 सांसदों को यशोगान के लिए नहीं चुना गया

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के 9 सांसद को मोदी के यशोगान करने के लिए नहीं चुना है। बल्कि छत्तीसगढ़ के हक अधिकार की बात रखने चुना है।मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ किए जा रहे भेदभाव का भाजपा सांसदो को विरोध करना चाहिए।छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता के हित अधिकार की मांग की जाती है तब भी भाजपा के सांसद मौन रहते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के 9 सांसदों को चुनकर  खुद को ठगा सा महसूस कर रही है।15 साल सत्ता में रहने के दौरान भी भाजपा का रवैया  छत्तीसगढ़ के किसान मजदूर महिलाएं छात्रों बेरोजगार युवाओं के प्रति दुर्भावनापूर्ण रही है। आज  विपक्ष में है तब भी भाजपा उसी दुर्भावना से ग्रसित है।

Chhattisgarh: सीएम की अध्यक्षता में बैठक, इन योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

सीएम के खिलाफ बीजेपी दुष्प्रचार करने में जुटी

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा (CM) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ निरंतर षड्यंत्र दुष्प्रचार करने में जुटी हुई है। केंद्र सरकार से राज्य सरकार जब छत्तीसगढ़ का हक मांगती है तो भाजपा नेताओं को पेट में दर्द शुरू हो जाता है? भाजपा बताये क्या छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के प्रति मोदी सरकार की कोई जिम्मेदारी नही है? छत्तीसगढ़ की जनता का भारत सरकार के खजाने पर कोई हक नही है?क्या मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की जनता से विभिन्न प्रकार के टैक्स लेने के तक जिम्मेदार है? जनता के प्रति मोदी सरकार की कोई उत्तरदायित्व नही है?जब मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की वन संपदा,खनिज संपदा,कोयला,आयरन,बॉक्साइट,सहित अनेक प्रकार के खनिज एवं वन संपदा का दोहन कर रॉयल्टी वसूलती है ऐसे में छत्तीसगढ़ की जनता के लिए मदद मांगी जाती है तो भाजपा को तकलीफ क्यो?भाजपा के सांसद मोदी के सामने छत्तीसगढ़ की हक अधिकार की बात क्यो नही रखते है?

जनता के वादों को पूरा करने में विफल रही बीजेपी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा 15 साल तक छत्तीसगढ़ में सरकार में रहने के बाद छत्तीसगढ़ के जन भावनाओं को जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल रही है। बीते 6 साल से  मोदी सरकार भी जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल हो चुकी है मोदी सरकार के गलत नीतियों मनमानी के चलते देश तबाही की ओर आगे बढ़ रहा है बेरोजगारी के मामले में भारत 45 साल पुराने  स्थिति में है।जीडीपी में हुई गिरावट के कारण 40 साल पुरानी स्थिति निर्मित हो गई  है सरकारी कंपनियों को बेचा जा रहा है मोदी सरकार की लापरवाही के चलते पूरे देश मे महामारी फैल चुकी है भारत कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या में विश्व में दूसरे नंबर पर है केंद्र सरकार  महामारी को रोकने के लिए गंभीर नहीं है मोदी सरकार की विफलताओं को छुपाने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता झूठ दुष्प्रचार करने में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button