छत्तीसगढ़राजनीति

मोदी सरकार अडानी को पहुंचा रही है लाभ, हजारों ट्रेन रद्द कर लोगों को कर रही परेशान : कांग्रेस

प्रशांत मिश्रा@कोरिया। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मोदी सरकार अडानी को लाभ पहुंचाने यात्री रेल गाड़ियों को रद्द कर रही है, जबकि मालगाड़ी लगातार चल रही है। ट्रैक को मरम्मत करने का हवाला दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि एक ही ट्रैक पर यात्री ट्रेन नहीं जा पा रही है। जहां एक चलती थी वहां 4 चल रही है।  समस्या को जानबूझकर पैदा किया जा रहा है। निजीकरण का कांग्रेस विरोध करती है। शासकीय सुविधाओं को क्यों लागू नही किया जा रहा था। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल की तरह स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर बताया कि हम निजी स्कूल से बेहतर सुविधाएं दे सकते हैं। भाजपा संस्कारों की बात करती है, जबकि बुजुर्गों की सुविधाएं बंद कर दी गई है। जो कोरोना काल से बंद किया अब तक चालू नही किया। रद्द करने से घाटा बढ़ेगा, रेल चलाने से घाटा बढ़ेगा। इनका एक ही लक्ष्य है रेलवे का निजीकरण किया जाए।

परसो ही 300 से 400 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। लाभ की बात करते है तो जब लाभ पर है तो निजीकरण क्यों, माल ढुलाई  से बिलासपुर जोन में 20 से 22 हजार करोड़ रेलवे की कमाई है तो देश का क्या हाल है। केंद्र सरकार ने रेलवे की स्थिति बदहाल करके रख दी है। इसके लिए कई बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने चिट्ठी लिखी। पर जरा सा भी जूं नहीं रेंग रहा है।। कोरोना काल मे बंद सुविधाओं को आज तक शुरू नही किया गया। मालगाड़ी उसी पटरी पर कैसे चल रही है यात्रियों को परेशान कर रही है। केंद्र सरकार का निजीकरण करना कुल षड्यंत्र है। बिलासपुर के सांस अरुण साव ने  उन्होंने आज तक आवाज नहीं उठाई। एक भी चिट्ठी नही लिखी। एक बार भी आवाज नहीं उठाई। यदि केंद्र सरकार निजीकरण करती है तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

वही अंबिका सिंहदेव ने कहा भाजपा जो काम कर रही है आने वाले समय में पूरे देश के लिए दिक्कत होगी। केंद्र सरकार टुकड़ो में बंट जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नजीर अजहर, योगेश शुक्ला, वेदान्ती तिवारी, अशोक जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रवीर भट्टाचार्य सहित काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button