ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर CM साय की अपील,स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लें संकल्प

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें स्वास्थ्य के महत्व का एहसास कराता है। यह दिन न केवल वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का अवसर है, बल्कि अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा भी देता है।

उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना स्वस्थ जीवन के तीन प्रमुख आधार हैं। यदि लोग अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव अपनाते हैं, तो बड़े स्तर पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, ताकि हर व्यक्ति को समय पर इलाज मिल सके।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे खुद स्वस्थ रहने के साथ अपने परिवार और समाज को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। इससे एक स्वस्थ, सक्षम और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

Related Articles

Back to top button