Janjgir: अधेड़ ने खुद को करंट लगाकर दी जान, शराब के नशे में कुल्हाड़ी लेकर पत्नी और बच्चों को दौड़ाया, डायल 112 की टीम पहुंती तो मामला हुआ शांत, सुबह खाट पर मिला शव

जांजगीर-चांपा। जिले में सोमवार देर रात अधेड़ ने अपनी जान दे दी। अधेड़ के शव से केबल का तार लिपटा हुआ था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात मृतक शराब के नशे में घर पहुंचा था। बच्चों और पत्नी को कुल्हाड़ी लेकर मारने को दौड़ाया था। जैसे-तैसे सभी ने अपनी जान बचाई। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ। यह मामला पामगढ़ क्षेत्र के मुड़पार गांव का है।
Hero मोटोकॉर्प में 1000 करोड़ रुपये के घोटाले का चला पता, औंधे मुंह लुढ़का शेयर
जानकारी के मुताबिक फागुराम सागर (45) सोमवार देर रात शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। फिर पत्नी और बच्चों से विवाद करने लगा। इस दौरान उसने कुल्हाड़ी उठा ली और पत्नी व बच्चों को मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह परिवार ने खुद को घर में बंद कर लिया। इसके बाद भी फागूराम शांत नहीं हुआ तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।
Sukhwinder Singh के गाने पर विवाद, जूते पहनकर हनुमान चालीसा पर सिंगर ने किया डांस, मचा बवाल
मौके पर डायल 112 मौके पर पहुंची। मामले को शांत कराया। इसके बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए। फागूराम के बेटे ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 1 से 2 बजे के बीच टॉयलेट के लिए उठा था। तब उसने देखा कि पंप हाउस में सर्विस केबल से फागूराम का हाथ लिपटा हुआ है। उसने नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि फागूराम की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।