ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

बलरामपुर में आकाशीय बिजली से 2 युवकों की मौत, प्रदेश में अगले 7 दिन बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।

इस बीच बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। विभाग ने अगले सात दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक, तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों युवक

बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र के कंदरी गांव में बुधवार शाम बारिश के दौरान दो युवक पेड़ के नीचे खड़े होकर बचने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

3-4 दिन में पूरे प्रदेश में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मानसून छत्तीसगढ़ के करीब 80 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच चुका है।

अगले तीन से चार दिनों में इसके शेष क्षेत्रों में भी प्रवेश करने की संभावना है। मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

7 दिनों तक गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।

लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

18 से अधिक जिलों में पहुंच चुका मानसून

मानसून अब तक रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर समेत 18 से अधिक जिलों में पहुंच चुका है।

पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button