StateNewsदेश - विदेश

भाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 21 जुलाई तक हो सकता है चुनाव

दिल्ली। भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज होने जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 जुलाई से पहले चुन लिया जाएगा, क्योंकि इसी दिन संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसके पहले 10 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का चयन किया जाएगा।

जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो चुका है और वे फिलहाल एक्सटेंशन पर हैं। साथ ही अब वे केंद्र सरकार में मंत्री भी बन गए हैं, इसलिए पार्टी जल्द नया अध्यक्ष चुनना चाहती है। भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेतृत्व को लेकर कोई असमंजस नहीं चाहती।

सूत्रों के अनुसार, 21 जून तक कई प्रदेशों में नए अध्यक्ष चुने जाएंगे, इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार 8 महिला और पुरुष नेताओं के नाम दावेदारों में शामिल हैं:

  • शिवराज सिंह चौहान – संगठन और शासन दोनों में अनुभव, संघ की पहली पसंद।
  • सुनील बंसल – यूपी चुनावों में बड़ी भूमिका, मजबूत संगठनकर्ता।
  • धर्मेंद्र प्रधान – अनुभवी मंत्री, ओबीसी चेहरा।
  • रघुवर दास – झारखंड में स्थिर शासन, जमीनी पकड़।
  • स्मृति ईरानी – प्रभावशाली महिला चेहरा।
  • वानति श्रीनिवासन – महिला मोर्चा की अध्यक्ष, दक्षिण भारत से।
  • तमिलिसाई सौंदर्यराजन – तमिलनाडु में संगठन मजबूत किया।
  • डी. पुरंदेश्वरी – आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, NTR की बेटी।

Related Articles

Back to top button