छत्तीसगढ़

डॉ सलीम राज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त, वक्फ बोर्ड के है अध्यक्ष, पार्टी अध्यक्ष, सीएम का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने के आदेश जारी किया गया। कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव का आभार व्यक्त किया है।

डॉ सलीम राज ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि आप सभी के समर्थन से मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करुंगा। डॉ सलीम राज ने उम्मीद जताई है कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को ऊंचाइयों पर ले जाने के सभी प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button