बिलासपुर

Bilaspur: महिला पंच ने की खुदकुशी, सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो फांसी के फंदे पर लटका मिला मां का शव, प्रेम प्रंसग में आत्महत्या की आशंका

बिलासपुर। जिले में महिला पंच का शव घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला। बच्चे सुबह जब सोकर उठे तो उन्हें उनकी मां फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को सूचना दी गई। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मृतिका ग्राम रहंगी निवासी लक्ष्मी कुशवाहा (35) गांव में वार्ड क्रमांक 12 की पंच थी। उसके तीन बच्चे हैं।  करीब चार साल पहले उसका पति छोड़कर कोरबा चला गया था। वह पत्नी और बच्चों से मिलने भी नहीं आता था। इसी बीच महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से हो गया। कुछ दिन पहले ही लक्ष्मी को युवक ने बताया कि उसकी शादी किसी अन्य लड़की से होने वाली है।

Bilaspur: महिला पंच ने की खुदकुशी, सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो फांसी के फंटे पर लटकी मिला मां, प्रेम प्रंसग में आत्महत्या की आशंका

हालांकि, पुलिस को शक है कि प्रेमी युवक के दूसरी जगह शादी तय करने के चलते ही महिला ने आत्महत्या की होगी। अपनी मां की मौत के बाद बच्चे नानी के पास हैं।

Related Articles

Back to top button