छत्तीसगढ़कबीर धाम(कवर्धा)जिले

तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

कवर्धा।  तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में वाहन में बैठे पांच लोग घायल हो गए हैं। वही दो व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को कवर्धा के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक  शुक्रवार शाम लेबरों की छुट्टी के बाद लेबर माल वाहक में सवार होकर कवर्धा की ओर आ रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर मोड पर पलट गई।, जिससे वाहन की केबिन में बैठे तीन व्यक्ति दूर जा गिरे और वाहन के अंदर बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। ज्यादा गंभीर रूप से घायल नील कमल पटेल निवासी बरहटठी और नीलेश पटेल निवासी बरहटठी दोनों का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button