छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र LIVE: दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ कार्यवाही शुरू

रायपुर। रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र गुरुवार को शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही की शुरुआत दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत और राज्यसभा की पूर्व सदस्य मोहसिना किदवई के निधन पर सदन में शोक व्यक्त किया गया। सभी सदस्यों ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यह विशेष सत्र मुख्य रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बुलाया गया है। लोकसभा में इस विधेयक के पारित नहीं हो पाने को लेकर राज्य सरकार विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। सत्र के दौरान इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।
सदन में मुख्यमंत्री और मंत्रियों सहित विपक्ष के नेता भी मौजूद हैं। राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें महिलाओं के आरक्षण जैसे अहम विषय पर चर्चा होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से गरिमा बनाए रखते हुए चर्चा में भाग लेने की अपील की है। वहीं, सत्र के पहले दिन श्रद्धांजलि के बाद अन्य कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है। आने वाले समय में निंदा प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान भी हो सकता है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
देखिए सीधा प्रसारण –





