Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG: विधायक विकास उपाध्याय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब के जालंधर जिले का बने ऑब्जर्वर, 9 विधानसभा सीटों के समन्वय का दायित्व

रायपुर। विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। उन्हें पंजाब के जालंधर जिले का ऑब्जर्वर बनाया गया है। बता दें कि जालंधर की 9 विधानसभा सीटों की पार्टी हाईकमान के निर्देशों और चुनाव अभियान के बीच समन्वय की जिम्मेदारी उन पर होगी।

बता दें कि जिले में विधानसभा की 9 सीटें आती हैं। जिनमें फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिम, जालंधर सेंट्रल, जालंधर कैंट, जालंधर उत्तर और आदमपुर के क्षेत्र शामिल हैं। इस बार यहां20 फरवरी को मतदान होना है।

BJP में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुंची अर्पणा, मुलायम सिंह यादव से मिलकर लिया आशीर्वाद

परिचित कांग्रेस नेताओं से की बात

विधायक विकास उपाध्याय ने जिम्मेदारी मिलने के बाद पंजाब में अपने परिचित कांग्रेस नेताओं से फोन पर बात की। उन्होंने चुनाव प्रचार की आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, निश्चित तौर पर वे उस पर खरा उतरेंगे। विकास जल्दी ही पंजाब में कांग्रेस के प्रचार के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button