छत्तीसगढ़

CG: मुख्यमंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी का किया निरीक्षण, कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने के CM ने दिया निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी का निरीक्षण किया। हितग्राहियों से मुख्यमंत्री ने मुलाक़ात की। राशन से संबंधित जानकारी ली। मुख्य मंत्री ने राशन दुकान का स्टाक रजिस्टर चेक किया। राशन के स्टाक की जानकारी ली। राशन की दर के बारे में पूछा।

वही मुख्यमंत्री बघेल ने कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। शशिकला नाम की महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की मुख्यमंत्री बघेल से शिकायत की। राशन कार्ड के लिए महिला भटक रही थी।


Related Articles

Back to top button