राजनीति

BJP सांसद का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजली

खंडवा। (BJP) मध्यप्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

चौहान 68 वर्ष के थे। उन्होंने आज तड़के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले लगभग एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। (BJP) उसके पहले वे कोरोना के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भोपाल में स्वास्थ्य में लाभ नहीं होने के चलते उन्हें एयरएंबूलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। उनके परिवार में पत्नी दुर्गेशश्री और पुत्र हर्षवर्धन सिंह और दो पुत्रियां हैं।

(BJP) भाजपा सूत्रों के अनुसार आज तड़के वेंटीलेटर से हटाने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह आज दोपहर विशेष विमान से खंडवा लाए जाने की संभावना है। उनका गृह गांव शाहपुर है, खंडवा संसदीय क्षेत्र के अधीन आता है।

 चौहान वर्ष 2014 से 2018 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे। वे प्रदेश भाजपा में अनेक पदों पर भी रहे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि लोकप्रिय जननेता ‘नंदू भैया’ हम सबको छोड़कर चले गए। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो  दिया। चौहान ने कहा कि नंदू भैया के निधन से वे व्यथित हैं और यह उनके लिए निजी क्षति है।

Related Articles

Back to top button