Corona News: देश में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, 24 घटों में बढ़े 3.32 लाख से ज्यादा नए मरीज, 2263 संक्रमितों ने तोड़ा दम

नईदिल्ली। (Corona News) देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3.32 लाख से अधिक नए मरीज पाए गए है। वहीं 1 लाख 93 हजार 279 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 2263 मरीजों की मौत हो गई है।
(Corona News) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 32 हजार 730 नए मरीज मिले है। इसे मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 हो गया है। जेमा ले 24 लाख 28 हजार 616 एक्टिव मामला है।
(Corona News) वहीं 1 करोड़ 36 लाख 48 हजार 159 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 86 हजार 920 मरीजों की मौत हो गई है।