Kabirdham: अपने ही घर में महिला की जली अवस्था में मिली लाश, हत्या की आशंका

संजू गुप्ता@कवर्धा। जिले में हत्याकांड कम मामला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिर एक बार जिले के वनांचल क्षेत्र गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया है।
दरअसल कुकदुर थाना क्षेत्र के दौहानटोला में एक महिला की उसके ही घर पर जली हुई लाश मिली है, साथ ही महिला का मकान भी जल चुका है। घटनख के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर स्क्वड डॉग और फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन कर रही है, साथ ही जिला मुख्यालय से पुलिस के आला अधिकारी भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। मृतक महिला का ना सखिना बाई मेरावी उम्र 46 साल महिला घर पर अकेली रहती थी पति नही था और बेटी कवर्धा मे रहती है, घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी।
कैसे पता चला घटना
मंगलवार दोपहर अचानक घर से आग कि लपेट निकल रही थी पडोसियों ने देखा मकान मे आग लग गया है तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग को बुझाने का प्रयास किया पुलिस और फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और जैसे तैसे काबू किया, मकान का दरवाजा बहार से लगा हुआ था तो लोगों को लगा मकान मालिक कही गया होगा तब अंदर जाकर पुलिस ने मुआयना किया तो महिला की लाश पड़ी मिली, लाश देखकर लोगों के होश उड गए। महिला की लाश पूरी तरहा राख हो चुकी थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और स्क्वड डॉग की मदद से छानबीन कर रही है।
महिला अकेले रहती थी,
इस महिला की लाश मिली है वह महिला की एक लड़की है लडकी नौकरी की तैयारी कर रही है इसलिए कवर्धा मे रहती है, और महिला का पति नही है महिला घर पर अकेले रहती थी।
एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया की महिला की जली हुई लाश उसके ही घर पर मिली है। मकान पूरा तहा जल गया है। पुलिस की विशेष टीम छानबीन कर रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का सही कारण पता चल पाऐगा