बिलासपुर

Bilaspur: दुल्हे को दहेज में नहीं मिली ऑडी कार, शादी के दिन भागा, दुल्हन से भी की मारपीट, दोपहर से शाम तक थाने में डटे रहे

बिलासपुर। (Bilaspur) हर में शादी से पहले ही दूल्हा भाग गया। दुल्हे ने दहेज में ऑडी कार या 40 लाख रुपए की डिमांड की थी। जो उसे नहीं मिली थी। जब दुल्हे के भागने की जानकारी लड़की पक्ष को मिली तो तत्काल थाने पहुंचकर लड़के पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। दोनों पक्ष दोपहर से शाम तक थाने में डटे रहे। इसके अलावा दूल्हे पर दुल्हन के साथ मारपीट का भी आरोप है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

National: तीनों कृषि कानून रद्द के ऐलान के बाद अब मुहर की बारी, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

जानकारी के मुताबिक (Bilaspur) मंगला के भाटिया रेसीडेंसी निवासी शख्स ने अपनी बेटी की शादी कोरबा के दीपिका के SECL कर्मी नरेंद्र कुमार द्विवेदी के बेटे प्रकाश द्विवेदी के साथ तय की थी। प्रकाश रायपुर में कार शोरूम में काम करता है। दोनों पक्षों के बीच रिश्ता तय होने के बाद 11 अक्टूबर को सगाई हुई। इस दौरान ही शादी व तिलक की तारीख भी तय कर दी गई, तय कार्यक्रम के मुताबिक 19 नवंबर को तिलक व 20 को बारात स्वागत होना था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष सकरी के गणेश वाटिका में शादी के लिए पहुंच गए थे। शनिवार को बारात स्वागत की तैयारी चल रही थी, तभी सुबह करीब 10 बजे अचानक दूल्हा गायब हो गया। मगर दूल्हा वापस नहीं लौटा। शादी में शामिल होने आ रहे दोनों पक्ष के लोग रास्ते से ही वापस लौट गए।

Bilaspur: दुल्हे को दहेज में नहीं मिली ऑडी कार, शादी के दिन भागा, दुल्हन से भी की पिटाई, दोपहर से शाम तक थाने में डटे रहे

(Bilaspur)सकरी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि दोपहर से लेकर रात तक दोनों पक्षों के बीच चर्चा चल रही थी। पुलिस दूल्हे की तलाश में भी जुट गई थी। इस दौरान लड़के वाले समझौता करने के लिए प्रयास में जुटे थे। बाद में शादी का पूरा खर्च वापस करने की शर्त पर पीड़ित पक्ष ने शिकायत वापस लेकर लिखित में समझौता कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button