छत्तीसगढ़क्राईमदुर्ग

ज्वारा विसर्जन देखने आई दो सगी बहनों पर चाकू से हमला, 1 की मौत, दूसरी गंभीर रुप से घायल, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था आरोपी

अनिल गुप्ता@दुर्ग। नवरात्रि के अंतिम दिन ज्वारा विसर्जन के दौरान एक सनकी युवक ने दो सगी बहनों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण एक बहन की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बहन को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनो सगी बहनें नाबालिग है।

जानकारी के मुताबिक भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने इस दिनदहाड़े हुई हत्या के संबध में जनकारी देते हुऐ बताया है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जिसके कारण आरोपी महेश यादव ने ज्वारा विसर्जन देखने आई सुमन साहु के ऊपर चाकू से कई बार हमला किया। बीच-बचाव करने आई उसकी छोटी बहन के ऊपर भी उसने हमला किया। जिसके कारण वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

1 महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था आरोपी

आरोपी 1 महीने पहले हीं जेल से छूटकर आया था। उसे इस बात की आशंका थी कि मृतका का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था और आरोपी भी उसी लडकी से प्रेम करता था। जिसके कारण सिरफिरे आशिक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों द्वारा दी गई जानकारी पर सुपेला थाना पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button