भिलाई में कांग्रेस को बड़ा झटका, जोन 3 के अध्यक्ष जालंधर सिंह भाजपा में शामिल

भिलाई। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी में घमासान मचा हुआ है। अब छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जोन 3 के अध्यक्ष जालंधर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। जालंधर सिंह निगम में पार्षद भी हैं। सांसद विजय बघेल और जिला अध्यक्ष ने जालंधर सिंह को भाजपा में प्रवेश कराया है।

Exit mobile version