Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
दुर्ग

Bhilai: जीत के जश्न में डूबे बीजेपी कार्यकर्ता, भाजपा की प्रदेश प्रभारी ने बताया-ऐतिहासिक जीत

अनिल गुप्ता@भिलाई। पांच राज्यो में चुनावी परिणाम आने के बाद दुर्ग जिले के भाजपाई कार्यकर्ताओं में भी जीत को लेकर उत्साह दिखाई दिया। दुर्ग के भाजपा कार्यालय में पटाखे फोड़कर ढोल नगाड़े बजाये गये। तो वही एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया जा रहा हैं।

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड,मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव मे भाजपा को मिल रही बढ़त के बाद दुर्ग के भाजपाई कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया हैं। भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल दिखाई दिया। क्योकि इस उत्साह को दोगुना करने के लिए यूपी चुनाव की प्रभारी सरोज पांडे यहाँ पहुंची हुई थी। जहाँ पार्टी समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

CG: चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस का बयान, कहा- जनता ने कांग्रेस को खारिज नहीं किया, प्रतिपक्ष में रहने का दिया आदेश

वही कार्यकर्ताओं का जोश भी देखते ही बन रहा था। खुशी के माहौल में कार्यकर्ता झूम रहे हैं नाच गा रहे हैं पटाखे फोड़ रहे हैं। तो वही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत पर बधाई दे रहे हैं ।

उत्तरप्रदेश की भाजपा की प्रदेश प्रभारी सरोज पांडेय ने इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि।यह एक ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग कर्ज में डूबे हुये हैं। लेकिन मुख्यमंत्री बजट के बहाने आम जनता को खिलौने देकर बहलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button