दुष्कर्म के आरोप में पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

गोपाल शर्मा@जांजगीर चाम्पा. शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी पुलिस आरक्षक को गिरफ्तार को किया है। आरक्षक का नाम डंडेश्वर बंजारे है,जो नरियरा का निवासी है और पुलिस लाईन में पदस्थ है। खुद को तलाकशुदा बताकर उसने युवती को झांसे में लिया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिले की पामगढ़ पुलिस ने उस पुलिस आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुश्कर्म किया था। आरोपी पुलिस आरक्षक का नाम डंडेश्वर बंजारे है,जो ग्राम नरियरा का निवासी है और वर्तमान में पुलिस लाईन में पदस्थ है। आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताकर युवती की अस्मत से खिलवाड़ किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ 376 का अपराध कायम किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पुलिस आरक्षक पीड़िता के साथ पिछले लंबे समय से दुष्कर्म करता रहा। इस बीच जब उसे आरोपी की वास्तविकता पता चली तब वह सीधे पुलिस के पास पहुंच गई। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।