CM साय से मिले एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता अनिमेष कुजूर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिमेष कुजूर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। खेल के क्षेत्र में उनकी सफलता से राज्य के अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिलेगा।
साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करें।
अनिमेष कुजूर की उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश देती है।





