Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़जिलेराजनांदगांव

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष का डोंगरगढ़ में आगमन…कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कही ये बात


गोवर्धन सिन्हा@डोंगरगढ़. धर्म नगरी डोंगरगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा आगमन हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धर्म स्थल मां बमलेश्वरी मंदिर देवी दर्शन कर देश व प्रदेश के खुशहाली की कामना की।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम डोंगरगढ़ आगमन हुआ। जहां उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इस अवसर पर अपने पुराने साथियों के साथ मेल मुलाकात की। तत्पश्चात उन्होंने प्रेस क्लब डोंगरगढ़ पहुंचकर पत्रकारों से मुलाकात की।

इस अवसर पर प्रेस क्लब कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रशंसा की। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को बर्बादी की ओर ले जाने वाला भूपेश सरकार है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ को कर्ज मुक्त करने का वादा किया था। बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य को कर्जदार बना दिया है। जब से कांग्रेस सरकार बनी है। बेरोजगार, सरकारी कर्मचारी, स्कूली बच्चे सभी परेशान नजर आ रहे! वर्मा ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है तो वही दूसरी ओर कांग्रेस के लोग पार्टी छोड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button