Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
क्राईम

Crime: युवती ने कहा- तेरी क्या औकात है, जो तुझसे शादी करूं, तैश में आकर युवक ने पहले गला दबाया, फिर जोर से जमीन पर पटककर की हत्या, जंगल से गिरफ्तार

कोरबा। (Crime) शादी को लेकर हुए विवाद के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मुताबिक प्रेमिका ने उसे शादी से इंकार कर दिया था। साथ ही उसने कहा कि तेरी क्या औकात है जो तुझसे शादी करूं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पहले उसने गला दबाया, फिर जमीन पर इतनी जोर से पटका की उसकी मौत हो गई। यह मामला जिले के अटल आवास कॉलोनी का है।

जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय सुजान मल्लिक और 19 वर्षीय मोनिका मंडल दोनों अटल आवास कॉलोनी के रहने वाले थे। इनके बीचे पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग था। अब सुजान 4 साल के रिश्ते को शादी में बदलना चाहता था। इसके लिए उसने मोनिका को मनाने में जुट गया। मगर युवती अक्सर शादी से इंकार कर रही थी। इस बीच सोमवार को सुजान ने युवती को फोन किया। और उसने कहा कि अक्सर तु मुझसे शादी नहीं करेगी तो मैं फांसी लगाकर जान दे दूंगा। इधर मोनिका इस बात से काफी परेशान हो गई। फिर शाम को मिलने का सोचकर 4.30 बजे के करीब ट्यूशन पढ़ाने वाले कमरे में गई थी। जहां फिर से शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। मोनिका शादी से इंकार करती दिखी। इसी बीच तैश में आकर सुजान ने उसकी हत्या कर दी। बता दें कि सुजान अपनी पढ़ाई के साथ अलग रूम लेकर ट्यूशन क्लास चलाता था। कुछ देर बाद जब पड़ोसी अंदल पहुंचे तो उन्होंने खून से लथपथ हालत में मोनिका की लाश देखी। उसके सिर से काफी खून बह रहा था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर भागे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और सुजान को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही युवती के शव को पीएम के लिए भेज दिया।

Omicron का कहर, ब्रिटेन में होने लगा कम्युनिटी स्प्रेड, अब 48 घंटे पहले की RTPCR रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य

युवती से शादी करना चाहता था सुजान

गिरफ्तारी के बाद सुजान ने पुलिस से बताया कि वह मोनिका से शादी करना चाहता था। वह अक्सर मना कर देत। सोमवार को ट्यूशन पढाने के बाद जब उसने मोनिका से बात की तो उसने ये कह दिया कि तेरी औकात क्या है जो तुझसे शादी करूं। यह सुनकर सुजान काफी दुख हुआ तो उसने कहा कि मैं फांसी लगा लूंगा। यही सुनने के बाद मोनिका उससे मिलने मकान पहुंची थी। मगर यहां भी दोनों के बीच मामला बिगड़ गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button