क्राईममहासमुंद

Arrest: सुलझी हत्या की गुत्थी, प्रेम संबंध में उतारा था मौत के घाट, पुलिस की पूछताछ में पति-पत्नी ने कबूला जुर्म

महासमुंद।  (Arrest) जिले के ग्राम खुटेरी में (21) वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार किया है।

(Arrest) जानकारी के मुताबिक (21) वर्षीय युवक योगेश कुमार सेन खाना खाकर घर से निकला था। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद युवक घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई।  (Arrest) जिसकी शिकायत परिजनों ने देर रात थाने में की। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर योगेश की खोज में जुट गई।

Farmer Protest: 5 दिसंबर को फूकेंगे PM का पुतला, किसानों का ऐलान, 8 को भारत बंद

इस दौरान 29 नवंबर को युवक की लाश कुएं में मिली। शव को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।

मृतक के शरीर में कई जगह चोट के निशान पाए गए थे। इस आधार पर पुलिस ने हत्या के एगल से जांच करना शुरू कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को मृतिका का पड़ोस की महिला से अवैध संबंध की जानकारी मिली। संदेह के आधार पर पुलिस ने पति और पत्नी से पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ में दोनो युवकों ने मृतक की हत्या की बात कबूल कर ली।

मृतिका और पत्नी के बीच था प्रेम संबंध

पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि, मृतक योगेश का उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी उसे भी थी। इसी बात को लेकर योगेश के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था। 25 नवंबर की रात में भी योगेश उनके घर पहुंचा था और इसी बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई की नौबत आ गयी।

पत्नी ने धारदार हथियार से की हत्या

विवाद के दौरान आरोपी और उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से योगेश की हत्या कर दी। फिर पुलिस के डर से उसके शव को घर पीछे कुएं में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लेखराम पटेल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 302, 201 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button